मेरठ महोत्सव का आगाज अब से कुछ घंटों में 

कवि कुमार विश्वास सजाएंगे काव्य महफिल

मेरठ। इंतजार की घंडिया समाप्त हुई अब से कुछ घंटों में मेरठ के विक्टोरिया पार्क में मेरठ महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। मेरठ महोत्सव आगामी 25 दिसम्बर तक चलेगा। आज विख्यात कवि कुमार विश्वास अपनी कविताओ ंको दर्शकों के बीच प्रस्तुत करेंगे।इसके अतिरिकत महोत्सव   बालीवुड सेलेब्स भी प्रस्तुतियां देने आ रही हैं। महोत्सव के लिए टिकट और पास ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं। 

महोत्सव में सांसद और बालीवुड अभिनेत्री हेमामालिनी अपनी गंगावतरण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी। कवि कुमार विश्वास भी एक दिन कविताओं और रामकथा सुनाएंगे। वहीं बालीवुड के प्लेबैक सिंगर शंकर महादेवन, नीति मोहन और हर्षदीप कौर की नाइट होगी।दिन में इंटलैक्चुअल टॉक्स और टेक्निकल सेशन होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। महोत्सव को रोचक बनाने की तैयारियां जारी हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर सजावट भी की जा रही है। महोत्सव में स्टॉल लगाए गये है विक्टोरिया पार्क को दुल्हन की तरह सजाया गया है  ।  मेरठ महोत्सव के लिए मददेनजर सुरक्षा मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए   हैं। जनप्रतिनिधि मेरठ महोत्सव का शुंभारभ करेंगे। 



 कार्यक्रम के लिए तीन मंच बनाए गये 

 विक्टोरिया पार्क में आयोजित हो रहे मेरठ महोत्व के लिए आयोजित होने वाले समारोह के लिए तीन मंच बनाए गये है। मुख्य मंच 35 मीटर लंबा बनाया गया है। अन्य स्थानाें पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए अलग से मंच बनाए गये है।  मुख्य मंच कार्यक्रम को देखने के लिए मंच के दाए व बाई तरफ बडी स्क्रीन लगायी गयी है। इसके अतिरिक्त चार स्क्रीन मैदान में लगायी है। जिससे दर्शन कार्यक्रम का लुफ्त उठा सके। 

 12 राज्यों के ब्रासबैंड पेश करेंगे कार्यक्रम 

 मेरठ महोत्व में 12 राज्यों के ब्रासबैंड भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जिसमें अधिकतर मेरठ के बने वाद्य यंत्रों को प्रयोग किया जाएगा। 

आज से पांच दिन तक रहेगा रूट डायवर्जन 

 भामा शाह मैदान पर आयोजित हो रहे मेरठ महोत्सव में दर्शन की भीड़ अधिक होने के कारण आज से 25 दिसम्बर तक रूट को डायवर्जन किया गया है। सर्किट हाऊस से सीताराम पुलिया तक दो पहिया व चौपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। केवल पैदल ही जाने की अनुमति मिलेगी। ऑप्टिकल तिराहे से कोई भी वाहन विक्टोरिया पार्क व जेल चुंगी नहीं आ सकेगा। गेट नम्बर चार पर चारपहिया वाहन व गेट नम्बर दो पर दो पहिया वाहनों की पार्किग बनायी गयी हे। जहां से पैदल ही प्रवेश करेंगे। वाहनों की निकासी गेट नम्बर तीन से होगी। विक्टोरिया पार्क कार्यक्रम स्थल में आने वाले वीवीआईपी का प्रवेश सर्किट हाऊस से गढ़वाली  तिराहे से विक्टोरिया पार्क गेट नम्बर दो से होगा। सभी वीआईपीअन्य समस्त पदाधिकारीगण  सर्किट हाऊस से गढ़वाली तिराहे से विक्टोरिया पार्क गेट नम्बर तीन से प्रवेश कर सकेंगे। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts