महापंचायत से पहले भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग घर में नजरबंद 

 मेरठ। आज नोएडा में विभिन्न मांगों को लेकर होने वाली महापंचायत से पूर्व मेरठ पुलिस ने महापंचायत में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को उनके घर में नजरबंद कर दिया है। उनके घर के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात  किया गया है। जिसके विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके आवास की ओर कूच कर दिया है। 

सोमवार की सुबह से भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के कंकरखेड़ा स्थित उनके आवास  पर पुलिस को पहरा बैठ गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नोएडा में आज आयोजित होने वाली महापंचायत में जाने से मना कर दिया। इस पर अनुराग चौधरी की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने कहा कोई भी व्यक्ति अपनी आवाज उठाने के लिए स्वतंत्र है। यह तो उनकी स्वतंत्रता पर हमला है। वहीं जैसे ही यह भाकियू के कार्यकर्ताओं को लगी उन्होंने जिला अध्यक्ष के आवास की ओर कूच कर दिया। पुलिस ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए है। 

काशी टोल प्लाजा पर भाकियू के पदाधिकारियों की पुलिस से तीखी नौंक झोक हुई है। पुलिस अधिकारी भाकियू पदाधिकारियों को मनाने में जुटे है। लेकिन पदाधिकारी महापंचायत में जाने की जीद पर अढ़े है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts