यूपी-बिहार में सात दिनों का राजकीय शोक

पटना (एजेंसी)।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अगले दो दिनों-27 और 28 दिसंबर के लिए अपनी 'प्रगति यात्रा' रद्द कर दी। उनके कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। बिहार में सात दिनों का राजकीय शोक भी घोषित है। यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद लिया गया, जिनका गुरुवार शाम 92 साल की उम्र में निधन हो गया। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के लोगों तक पहुंचने के लिए नीतीश कुमार राज्यव्यापी दौरे, "प्रगति यात्रा" पर थे। इससे पहले एक पोस्ट में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन दुखद है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में राजकीय शोक की घोषणा की गई है। यूपी में सात दिनों तक राजकीय शोक मनाया जाएगा। जो कि 26 दिसंबर से प्रारंभ होकर एक जनवरी तक चलेगा। राज्य में 26 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक राजकीय शोक मनाया जाएगा। झंडा आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन आयोजित नहीं किया जाएगा। इस बारे में संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts