डीएवी हापुड़ में दीपावली उत्सव धूमधाम ने मनाया गया 

 मेरठ। हापुड़ दिल्ली रोड़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दीपावली उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूल बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 

 मुख्य अतिथि  राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अध्यक्ष पवन त्यागी व दीपक त्यागी ,प्रधानाचार्य विनीत कुमार त्यागी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा 3 से 8 तक विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीपावली का त्यौहार धार्मिक आस्था के साथ अन्य सभी धर्मो के आचार्यो ,गुरूओं  के निर्वाण प्राप्तिके उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर महावीर स्वामी जी के मोक्ष को प्राप्त किया। स्वामी दयानंद ने इसी दिन निर्वाण प्राप्त किया था । विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रीराम के आगमन, दुर्गा महिषासुर वध को प्रस्तुत किया गया। 

 प्रधानाचार्य विनीत त्यागी ने बताया 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर विद्यालयों द्वारा सामूहिक दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। डीएवी संस्था द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में डीएवी हापुड़ के विद्यार्थियों ने खो-खो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, तथा सौ मीटर ,चार सौ मीटर दौड़ में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसी विद्यालय की पांच छात्राओं का राष्ट्रीय टीम के लिए भी चयन किया गया । प्रधानाचार्य ने खेल शिक्षक तथा अभिभावकों के योगदान को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अथिति ने सभी दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि भारत देश में समय-समय पर त्यौहारसे संबधित समारोह  वर्तमान बच्चों को अपनी सांस्कृतिक धरोहरों से अवगत कराते है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts