बेटे के उधार की कीमत मॉ को चुकानी पड़ी , मिली मौत 

 महिला की हत्या, सीढियों से दिया था धक्का , जांच में जुटी पुलिस 

मेरठ। थानाखरखौदा  क्षेत्र के सेतकुंआ गांव में सोमवार की सुबह-सुबह महिला को धक्का देकर उसकी हत्या की गई है। महिला को अचानक धक्का दिया गया इससे उसका सिर सीढ़ियों में लगा इसके बाद घरवाले घायल हालत में अस्पताल ले गए जहां महिला की मौत हो गई। हत्या की वजह पड़ोसियों से विवाद बताया जा रहा है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

घटना सुबह लगभग 5 बजे के करीब की है। सेतकुंआ निवासी सुमरति उम्र 55 साल पत्नी सूर्य सुबह घर से बाहर जा रही थी। तभी उसे धक्का दिया गया। जहां उसका सिर सीढियों में लगा। इसके बाद उसके सिर से खून बहने लगा। घरवाले तुरंत घायल हालत में पास के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को जबाव दे दिया। इसके बाद परिजन महिला को मेडिकल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घरवालों ने पुलिस को बताया कि कल रात सुमरति का पड़ोस में रहने वाले डालचंद से विवाद हुआ था। उस वक्त किसी तरह हम लोगों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन पड़ोसी मन में रंजिश पाले बैठे रहे। सोमवार की  सुबह जब उन्होंने सुमरति को देखा तो फिर चीखने लगे और फिर सुमरति को धक्का मार दिया। इससे उसके चोट आई और मौत हो गई। फिलहाल पड़ोसी पति फरार हैं। घरवालों ने तहरीर दी है। मृतक सुमरति के तीन बेटे हैं।

पूछताछ में पता चला कि मृतक सुमरति का बड़ा बेटा संजू है। संजू ने पड़ोसी डालचंद से कुछ रुपए उधार लिए थे। रविवार रात संजू नशे में डालचंद के घर चला गया। जहां उसने पैसे मांगे। इसी बात पर संजू ने पैसे देने से इंकार कर दिया। दोनों के बीच बहस और झगड़ा हो गया। तब सुमरति भी मौके पर पहुंची। बीचबचाव करा रही थी। तभी सुमरति को धक्का लगा और वो गिर गई इससे भी उसे चोट आई थी।एसपी देहात राकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के घरवालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा भी लिखा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts