अपने पार्टनर के साथ यात्रा सबसे अच्छी चीजों में से एकः अर्जुन बिजलानी
मुंबई। टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी पत्नी नेहा के साथ तंजानिया में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अपने पार्टनर के साथ यात्रा करना सबसे अच्छी चीजों में से एक है।
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर ज़ांज़ीबार में अपनी छुट्टियों के कुछ प्यारे पल शेयर किए। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिताते नजर आ रहे हैं। तस्‍वीरों में बिजलानी अपनी पत्‍नी पर जमकर प्‍यार बरसाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यादों का एक और सेट कैमरे में कैद, अपने साथी के साथ यात्रा करना सबसे अच्छी चीजों में से एक है।''
अर्जुन ने मई 2013 में अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर नेहा से शादी की। जनवरी 2015 में उनके घर एक बेटे ने जन्‍म लिया। बच्‍चे को नाम कपल ने अयान बिजलानी रखा। इस महीने की शुरुआत में अर्जुन ने स्क्रीन पर भगवान राम की भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की।
अर्जुन ने एकता कपूर के शो “कार्तिका” से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की। उन्हें “लेफ्ट राइट लेफ्ट”, “मिले जब हम तुम”, “मेरी आशिकी तुम से ही”, “नागिन” और “इश्क में मरजावां” में भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म “डायरेक्ट इश्क” 2016 में रिलीज हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts