पूर्व अखिलेश के बयान पर भाजपा युवा माेर्चा किया प्रदर्शन
पुतला जलाने को लेकर हुई पुलिस से धक्का मुक्की
मेरठ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिए गए मठ और मठाशीश वाले बयान को लेकर राजनीति गरमा गई। बयान के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंकने का प्रयास कर दिया। इस दौरान पुलिस से भाजपाईयों की तीखी नोंकझोंक हुई । इस दौरान एक दरोगा पुलता छिनने के चक्कर में जमीन पर गिर कर चोटिल हो गया। डीएल कार्यालय पर पहुंचकर भाजपा युवा माेर्चो के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकरनारेबाजी की ।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महानगर अध्यक्ष ऋतुराज जैन के नेतृत्व में कमिश्नरी चौराहा पहुंचे। इस दौरान तैनात पुलिस कर्मियों की भाजपा कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की और पुतले को लेकर छीना झपटी हो गई।इस दौरान पुलिस कर्मचारियों और अधिकारी अखिलेश यादव के पुतले को बचाने में जुट गए। पुलिस ने भाजपाइयों से पुतला छिन लिया तो भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फोटो जलाने का प्रयास किया । इस दौरान फोटो छिनने के चक्कर में कई पुलिस कर्मी जमीन पर गिर गये। जिसमे से एक दरोगा की जमीन गिरने से घुटने से पैंट फट गये। इसके बाद भाजपाई नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके चलते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से नोंकझोक भी हुई। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष ऋतुराज जैन ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साधू संतों के प्रति जो बयान दिया है। वह अशोभनीय है। उन्होंने कहा हिंदुत्व पर अगर कोई टिप्प्णी करने का प्रयास करेगा तो इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है।
No comments:
Post a Comment