अखिलेश यादव के शरीर में औरंगजेब-बाबर और गोरी की आत्मा घुस गई है - विनीत शारदा

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाएगा

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा रविवार को  मेरठ महानगर के दक्षिण विधानसभा के अपने बूथ
49 सुशान्त सिटी पर पहुंचे, जहा उन्होंने व्यापारियों के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता के महापर्व 2024 के अंतर्गत व्यापारियों  के साथ साथ बूथ पर रहने वाले सम्मानित परिवारों को घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। 

इस दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए  विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा विश्व की अगर सबसे बड़ी कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस के साथ-साथ व्यापारियों की, लघु उधमीयों की, किसानो की, माता-बहनो की एवं युवाओं के मान सम्मान व स्वाभिमान की सदैव रक्षा करती आई है भारतीय जनता पार्टी एक अकेली ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास को साथ लेकर के चलती है।  

 विनीत अग्रवाल शारदा ने सीधा अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा है अखिलेश यादव ने जिस प्रकार से कल कहा है कि जब उनकी सरकार आएगी तो गोरखपुर की ओर बुलडोजर का मुंह मोड़ देंगे इस बयान को गंभीरता से लेना चाहिए अखिलेश यादव अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वह इतनी हल्की बात करते हैं गोरखपुर गोरखनाथ की पीठ है आज वह गोरखनाथ की पीठ की और बुलडोजर की बात करते हैं और कल को वह अयोध्या के राम मंदिर बुलडोजर की बात करेंगे काशी में काशी विश्वनाथ के मंदिर पर बुलडोजर की बात करेंगे यह सनातन धर्म का अपमान ऐसे लोगों से भारत और उत्तर प्रदेश की जनता को सावधान रहना चाहिए। कहा कि अखिलेश यादव के शरीर में औरंगजेब-बाबर और गोरी की आत्मा घुस आई है यह गोरी-बाबर और औरंगजेब की मानसिकता से काम करने वाले लोग जनता को जात पात में  बांटने वाले लोग हैं उत्तर प्रदेश में जहर का बीज बोने वाले लोग है इनसे हमें सावधान रहना चाहिए, इनसे सावधानी हटी दुर्घटना घटी यह उसे किस्म के लोग हैं चाहे वह कांग्रेस हो सपा हो कम्युनिस्ट पार्टी हो बसपा हो ये सब लोग एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं।  इस मोके पर  विनीत शारदा के साथ भाजपा मालियाना मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति ,अजय डोसा , पंकज बंसल सुमित खटिक ,मनोज बंसल , अमित गुप्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts