प्रदेश सदस्यता अभियान की कार्यशाला में शामिल हुए मेरठ के भाजपाई 

मेरठ। लखनऊ स्थित गाँधी भवन मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश सदस्यता अभियान की कार्यशाला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बासित अली के नेतृत्व मे आयोजित की गयी। कार्यशाला मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र चौधरी , उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक , पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी  रहे। प्रदेश संगठन द्वारा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को पूरे उत्तर प्रदेश मे 2 लाख नये सदस्य बनाने का आह्वान किया गया है।

कार्यशाला मे मेरठ के पदाधिकारियों मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान, पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, जिला अध्यक्ष नईम तोमर, जिला मंत्री आसिफ अंसारी, मेरठ दक्षिण विधानसभा प्रभारी मोदी मित्र अभियान परवेज़ सैफी उपस्थित रहे। कार्यशाला में शामिले के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आश्वासन दिया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts