गददा फैक्ट्री में भंयकर आग से करोड़ों का माल जलकर राख 

पांच घंटे तक आग को काबू पाने में जुझती रही दमकल की गाड़िया 

 आग का धुआ दो किलोमीटर तक दिखाई दिया 

  मेरठ। शनिवार की दोपहर गगोल रोड स्थित अमोरी इंटरनेशनल  गत्ता व गददा फैक्ट्री में भंयकर आग लगी। फैक्ट्री रखे केमिकल ड्रम में विस्फोट होने से आग ने भंयकर रूप धारण कर लिया। आग को काबू पाने के लिए 8 दमकल की गाड़ियों  पांच घंटे तक आग को काबू करने का प्रयास में जुटी रही। आग से करोड़ो रूपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया है। 

 परतापुर गगोल रोड पर मेरठ निवासी मुकेश जैन कीअमोरी इंटरनेशनल  के नाम से गत्ता और गद्दा फैक्ट्री है। शनिवार दोपहर करीब तीन बच्चे फैक्ट्री में आग लगने का शोर मच गया। बाहर मौजूद लोगों का शोर सुनकर अंदर मौजूद मजदूरों में भगदड़ मच गयी। किसी तरह बाहर निकलकर उन्होंने अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में परतापुर और पुलिसलाइन फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां पहुंचनी शुरु हो गयी। आग से उठता काला धुंआ और आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से देखीं जा सकती थीं। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गयी। आस पास की फैक्ट्रियों के लोग भी बाहर निकल आये। आग को काबू  पाने के लिए पुलिस लाइन से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।   दमकल की दस टीमें आग पर काबू पाने का पांच घंटे तक  प्रयास करती रही। । कैमिकल होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। दमकल की टीमों ने फोम टेंडर की मदद से भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। साढे पांच  घंटे के बाद आग पर काबू  पाया गया।  सीएफओ का कहना है कि समय रहते कर्मचारी बाहर निकल आये वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

 गर्मी के मौसम में ये आग की 142 वी घटना है। हर साल गर्मी में आग से करोडाें की नुकसान हर साल हो जाता है। अभी तक ऐसे व्यापक इंतजाम नहीं किए गये है। जिससे नुकसान का बचाया जा सके। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts