अरविंद केजरीवाल को जेल में प्रताड़ित करने का आरोप, मेरठ में प्रदर्शन
मेरठ। आम आदमी पार्टी मेरठ के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी और समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर प्रताड़ित करने को लेकर मेरठ कमिश्नरी पार्क पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मेरठ को सौंपा। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पिछले कई महीनों से दिल्ली शराब घोटाले के नाम पर राजनैतिक षड़यन्त्र के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया हैं, जबकि आज तक उनके खिलाफ कोई भी सबूत ईडी और सीबीआई कोर्ट में रख नहीं पाई। आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से परेशान होकर उनको और आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की कोशिश में जुटी भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए अरविंद केजरीवाल जी को जेल के अंदर भी प्रताड़ित कर रहें हैं।
उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल का दोष इतना ही है कि वो जनता के हित में दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे क्षेत्र में लगातार बेहतरीन कार्य कर रहें हैं और आम आदमी पार्टी की सम्पूर्ण देश में निरंतर लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं, जिससे घबराकर भारतीय जनता पार्टी लगातार संवैधानिक संस्थाओ का दुरूपयोग कर रही है।
No comments:
Post a Comment