सरहद पर रक्षा करने वाले फौजी से निगम के कर्मचारियों ने की मारपीट
बेटी के जन्मप्रमाण पत्र को ठीक करने के लिए असम से आया था फौजी
मेरठ। अपनी बेटी के जन्म प्रमाण को ठीक कराने के लिए असम में फौज में तैनात एक फौजी से निगम के कर्मचारियों ने मारपीट कर डाली । फौजी को जमीन पर गिरा कर पीटा गया। इस मामले में फौजी ने देहली गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी गयी है।
फौजी असम में भारतीय सेना में पोस्टेड है। मेरठ का रहने वाला है। अपनी बेटी के जन्म प्रमाणपत्र के सिलसिले में मंगलवार को मेरठ नगर निगम पहुंचा था। फौजी अपने काम के लिए स्टाफ से कहने लगा।उसने कहा-बेटी के जन्म प्रमाणपत्र में कुछ गड़बड़ छप गई है। उसे ठीक कराना है। इस काम के लिए उसे मजबूरन तीन दिन की छुट्टी लेकर मेरठ आना पड़ा है। ताकि यहां आकर वो अपना काम करा सके। लेकिन तभी वहां बैठे राहुल, सईद व एक अन्य युवक उसे अपने साथ ले गए। फिर पीटना शुरू कर दिया।
सामने दो अपर नगर आयुक्त पंकज और प्रमोद भी मौजूद थे। लेकिन, दोनों ने मामले का संज्ञान नहीं लिया। अफसर, कर्मचारियों के सामने दफ्तर में ही फौजी के साथ मारपीट होती रही। फौजी ने पीटने वालों के खिलाफ शिकायत दी है।
डॉ. हरपाल का कहना है कि फौजी आया था, उस समय पोर्टल बंद था। उनसे कुछ दिन इंतजार के लिए कहा गया था। लेकिन तभी राहुल व कुछ अन्य लोग उसे बाहर बुलाने लगे। बाहर ले जाने लगे। वहां उससे मारपीट हो गई।
No comments:
Post a Comment