करीना कपूर स्टारर 'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर को होगी रिलीज

मुंबई। एक्ट्रेस करीना कपूर खान अब हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म की रिलीज डेट से अब पर्दा उठ गया है। यह फिल्म 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म में ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं। इसका डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया है। हंसल 'अलीगढ़', 'शाहिद', 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' के लिए जाने जाते हैं।
'वीरे दी वेडिंग' और 'क्रू' जैसी हिट फिल्मों के बाद, करीना कपूर खान और एकता कपूर इस फिल्म में फिर साथ आई हैं।
फिल्म में करीना कपूर ब्रिटिश-भारतीय महिला जासूस जस भामरा का किरदार निभा रही हैं, जिसे बकिंघमशायर में मारे गए 10 साल के बच्चे का मामला सौंपा जाता है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, नए-नए रहस्यों का खुलासा होता है। शहर में लगभग हर कोई इस हत्या का संदिग्ध है।
एक्टिंग करने के अलावा, फिल्म में करीना कपूर बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रही हैं। वह को-प्रोड्यूसर हैं।

'द बकिंघम मर्डर्स' असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखी गई है। इसे बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स द्वारा शोभा कपूर, एकता आर कपूर और करीना कपूर खान के साथ मिलकर निर्मित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts