मुरादनगर नहर में गोली लगा मिला शव 

 परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के पोहल्ली गांव के एक युवक का गोली लगा शव मुरादनगर नहर से पुलिस ने बरामद किया है। युवक दो से लापता चल रहा था। परिजनों के घर में  कौहराम मच गया है। परिजनाें ने हत्या की आशंका जताई है। 

पोहल्ली निवासी ब्रहमवती का बेटा लाखन पांच जून की दोपहर से निकला था तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। महिला ने इस मामले में एसएसपी काे प्रार्थना पत्र देते हुए लाखन के हत्या की आशंका जताई थी। शनिवार को लाखन का शव सिर में गोली लगा मुरादनगर में मला। जैेसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को लगी वहां कौहराम मच गया । ब्रहमवती का कहना है उनके बेटे की पास में रहने वाले युवकों ने अपहरण कर उसकी हत्या की है।  मृतक लाखन 4 बहनों के बाद यह छोटा भाई था इससे छोटा एक और भाई है। 2 साल पहले पिता की मौत हो चुकी है।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह के मुताबिक युवक सरधना का रहने वाला था। कंकरखेड़ा में किसी महिला मित्र के घर इसका आना-जाना था। वह घर से दोस्तों के साथ बाहर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वो किसी महिला मित्र के साथ था। परिजनों ने जब युवक से फोन पर पूछा तो उसने दोस्तों के साथ होने की बात कही थी। इसके बाद से युवक का फोन बंद था। आज उसका शव मिला है, मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम- प्रसंग का लग रहा है।





No comments:

Post a Comment

Popular Posts