गाजियाबाद में पेट्रोल डालकर पड़ोसी को जिंदा जलाया, खुद की जलने से मौत 

घोड़े की पूंछ जलने पर हुआ था विवाद

गाजियाबाद। गाजियाबाद के निवाड़ी  गांव में गुरुवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई। एक बुजुर्ग ने चारपाई पर सो रहे अपने पड़ोसी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पड़ोसी की हालत गंभीर है। लेकिन इस वारदात के बाद घटना में आरोपी बुजुर्ग भी बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि एक घोड़े की पूंछ जलने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था।

गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी (ग्रामीण) विवेक चंद यादव ने बताया, गांव पतला निवासी 55 वर्षीय नेपाल सिंह गुरुवार रात घर के बाहर सड़क पर चारपाई डालकर सो रहे थे। देर रात उनके पड़ोसी 70 वर्षीय सीताराम ने सोते हुए नेपाल सिंह पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घर के बाहर और छतों पर सो रहे अन्य लोगों ने सीताराम को ऐसा करते हुए और फिर वहां से भागते हुए देखा था।इस घटना के तुरंत बाद पुलिस गांव में पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे हुए नेपाल सिंह को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश जारी थी।शुक्रवार सुबह सीताराम का शव जली हुई हालत में एक खेत में पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि नेपाल सिंह को जलाने के प्रयास में वो खुद भी झुलस गया और बचकर भागने के प्रयास में अपना इलाज नहीं करा पाया। इससे उसकी मौत हो गई। सीताराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कपड़े जलाते वक्त जल गई थी पड़ोसी के घोड़े की पूंछ

डीसीपी विवेक चंद यादव ने बताया- सीताराम की पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। करीब दो महीने पले सीताराम की पत्नी ने कुछ पुराने कपड़े जलाए थे। इस दौरान वहां नेपाल सिंह का घोड़ा खड़ा हुआ था। घोड़े की पूंछ भी जल गई थी। उस वक्त दोनों पक्षों में विवाद हुआ, लेकिन पड़ोसी होने की वजह से मामला निपट गया। किसी भी पक्ष ने इस केस की शिकायत उस समय थाने में नहीं की थी। इसलिए माना जा रहा है कि उसी विवाद में सीताराम ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts