तिरूपति बालाजी से मेरठ पहुंचे दंपत्ति के शव
बेटा व बहु के शव को देखकर माॅ हुई बेहोश
मेरठ। आंन्ध्र प्रदेश के तिरूपति बालाजी से सड़क हादसे में मारे गये टीपी नगर के कमला नगर के दंपत्ति के शव शुक्रवार को फ्लाईट से दिल्ली से मेरठ लाए गये। शवों के कमला नगर पहुंचने लोगों के आंखे नम हो गयी। बेटा व बहु के शव को देखकर मां बेहाेश हो गयी।
टीपीनगर कमलानगर निवासी कृष्ण अवतार गोयल के बेटे आशीष, बहू ज्योति अपने बेटे शिवेन के साथ तिरूपति बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। मंदिर से पहले उनकी कार ट्रक में जा घुसी। जिसमें आशीष व ज्योति की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों के शव शुक्रवार को फ्लाइट से दिल्ली, फिर मेरठ लाए गए। बेटे-बहू का शव देख मां बेहोश हो गई। दंपत्ति का बेटा शिवेन बचा है।
कृष्ण अवतार गोयल ने बताया कि बेटा, बहू और पोता मिलकर फ्लाइट से बेंगलुरु गए। वहां से दोस्त की कार लेकर तिरुपति बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। मंदिर से लगभग 12 किमी दूर चित्तूर के पागला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हादसा हो गया। उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में साइड से घुस गई। बेटा, बहू आगे की सीट पर थे दोनों की वहीं मौत हो गई।पोता पीछे बैठा था इसलिए बच गया। सूचना पर छोटा बेटा वैभव, भांजा आयुष, साला मनीष वहां गए उनके शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पोता शिवेन भी उनके साथ है उसे चोटें आई हैं। हादसे को बताते हुए पिता के आंसू छलक उठे। वहीं दोनों के शव पहुंचने पर लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके।
No comments:
Post a Comment