डेंगू से बचाव को निकाली रैली

मेरठ। वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हॉस्पिटल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने डेंगू से बचाव को जागरूकता रैली निकाली। मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा दी। सौ से अधिक मरीजों की जांच की गई। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर हुए कार्यक्रम में प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा तापमान, वर्षा और जल जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। डेंगू की रोकथाम को सही उपचार, जागरुकता जरूरी है। डॉ. हबीब उर रहमान ने कहा विम्स डेंगू के प्रति जागरुकता लाएगा। रैली का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि, डॉ. राजीव त्यागी, डॉ. हबीब उर रहमान, डॉ. रवि शास्त्री, डॉ. अलंकर्ता जैन, डॉ. रूपायन कापरी, मनीष, विकास एवं गजेंद्र सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts