​​​​​​​


रिक्शे पर निकलीं मेरठ कमिश्नर, देखा पुराने शहर का हाल

हेरिटेज सिटी में घूमे एमडीए वीसी; कचौड़ी, जलेबी का लिया स्वाद

मेरठ।  मेरठ मंडल की  कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने शहर में हेरिटेज वॉक किया। कमिश्नर सेल्वा कुमारी, एमडीए वीसी अभिषेक पांडेय के साथ शहर में घूमने निकली। किसी सरकारी गाड़ी से नहीं बल्कि रिक्शे से पुराने शहर का भ्रमण किया। इस दौरान वो शहर के स्थानीय लोगों से भी मिलीं। लोगों से बात कर शहर का इतिहास जाना।

एमडीए वीसी अभिषेक पांडेय भी इस हेरिटेज वॉक में साथ रहे। दोनों अफसरों ने शहर के पुराने इलाके देखे। बिल्वेश्वर नाथ मंदिर, सदर चौक बाजार, सदर घंटाघर, कोतवाली, घंटाघर, सगासा बाजार, सुभाष बाजार, अशोक की लाट, खैरनगर दरवाजा, शाहपीर गेट सहित और पुरानी इमारतों और जगहों को देखा। साथ ही मेरठ की मशहूर कचौड़ी, जलेबी का नाश्ता भी लोकल स्टाइल में किया, लस्सी का भी आनंद लिया।कमिश्नर और एमडीए वीसी स्टाफ के साथ पुराने शहर की गलियों में रिक्शे से घूमे। यहां स्थानीय लोगों से भी मिले। साथ ही कचौड़ी और जलेबी का नाश्ता भी किया।कमिश्नर और एमडीए वीसी स्टाफ के साथ पुराने शहर की गलियों में रिक्शे से घूमे। यहां स्थानीय लोगों से भी मिले। साथ ही कचौड़ी और जलेबी का नाश्ता भी किया।अफसरों के इस भ्रमण को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों अधिकारी शहर के हेरिटेज डेवलपमेंट को लेकर कोई प्लानिंग बना रहे हैं। इसके तहत यह भ्रमण किया गया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts