प्रतिभा पर डांस दिवाने रियलिटी शो के मंच पर  जजों को प्रभावित कर रही मेरठ के काशवी 

 मेरठ। टीवी चैनल कलर पर डांस रियलिटी शो में मेरठ की दस साल की  काशवी अग्रवाल अपने डांस के बल पर जज के रूप में माधुरी दीक्षित व सुनील शेटटी को प्रभावित करती हुई  दिखाई दे रही है।  छात्रा काशवी ने जब डांस दीवाने मंच पर समुद्र मंथन से प्राप्त चौदह रत्नों को विस्तार से बताया तो स्वयं जज सुनील शेट्टी ने काशवी को पंद्रवाह रत्न का खिताब दे कर सम्मानित किया।



कत्थक की प्रतिभा के साथ साथ काशवी ने अपने भारतीय संस्कृति के ज्ञान से भी सबका मन मोह लिया है। मेरठ की काशवी को महामृतुंजय मंत्र का ज्ञान तो था ही, सरदार तरनजोत की संगत में काशवी ने गुरबाणी भी याद करी और उसके उच्चारण से सबका मन मोह लिया। मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा काशवी ने जब डांस दीवाने मंच पर समुद्र मंथन से प्राप्त चौदह रत्नों को विस्तार से बताया तो स्वयं जज सुनील शेट्टी ने काशवी को पंद्रवाह रत्न का खिताब दे कर सम्मानित किया।डांस दीवाने के लगभग12 एपिसोड्स में अपनी कत्थक प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली काशवी ने माधुरी दीक्षित के जन्म दिवस के उपलक्ष मेंसौ चक्कर ले कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। माधुरी दीक्षित को जब काशवी और तरंजोत ने घुंगरू उपहार के रूप में दिए तो माधुरी दीक्षित भाव विभोर हो गईं और कहा के काशवी और तरंजोत की कत्थक प्रस्तुति भी उनके लिए अत्यंत प्रिय उपहार है और घुंगरू के साथ तो उनका 3 वर्ष की आयु से ही गहरा संबंध रहा है। माधुरी दीक्षित के जन्म दिवस का स्पेशल एपिसोड इस शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts