भारी बारिश ने आइजोल में मचाई तबाही

- ढह गई खदान, 10 की मौत, नदियों का स्तर भी बढ़ा
आइजोल (एजेंसी)।मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में भारी बारिश के कारण एक खदान ढह गई। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई। हादसा दक्षिणी बाहरी इलाके में मेलथुम और हिलीमेन के बीच के क्षेत्र में सुबह 6 बजे हुआ। हादसे के बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं।
भारी बारिश के कारण नदियों का स्तर भी बढ़ चुका है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ रहा है।
वहीं भारी बारिश के कारण अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन की घटना सामने आई है। हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया। बारिश के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मलबे में फंसे लोगों को भी बचाने का प्रयास चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। बारिश की वजह से कई अन्य इलाकों में भी भूस्खलन हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts