सेवानिवृत होने पर दी भावभीनी विदाई 

 मेरठ। पीवीवीएनएल में मंगलवार को डिस्कॉम में कई अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत हुए। इस दौरान प्रबंधन निदेशक द्वारा वर्चुअल माध्यम से सेवा निवृत होने पर शुभकामना दी गयी। 

 प्रबन्ध निदेशक के निर्देशन में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 मेरठ, के अन्तर्गत संजय जैन, मुख्य अभियन्ता स्तर-1 डिस्काॅम मुख्यालय पविविनिलि, मेरठ,  राजीव कुमार गुप्ता, मुख्य अभियन्ता(वाणिज्य), स्वैच्छिक सेवानिवृत्त, डिस्काॅम मुख्यालय पविविनिलि मेरठ,  अनिल कुमार चैहान, लेखाधिकारी, डिस्काॅम मुख्यालय पविविनिलि मेरठ से एवं समय सिंह अवर अभियन्ता विद्युत परीक्षण खण्ड धामपुर, सुनील कुमार कार्यकारी सहायक विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-2 सहारनपुर,किशन लाल चालक विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-2 सहारनपुर,  सरोज कुमारी कुली, विद्युत वितरण खण्ड प्रथम हापुड़ एवं  माया सिंह कार्यकारी सहायक विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय, हापुड़ से विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर  एस.के. पुरवार, निदेशक(कार्मिक एवं प्रब0) धामपुर, सहारनपुर, हापुड़ से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों/कर्मचारियों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े और वीडियों काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सेवानिवृत्त पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

विदाई समारोह में  एस.एम. गर्ग मुख्य अभियन्ता(सा0प्र0),  ए.के. वर्मा मुख्य अभियन्ता(तकनीकी), राहुल नन्दा अधीक्षण अभियन्ता,  पंकज केला अधीक्षण अभियन्ता,  जी.एन. मिश्रा अधीक्षण अभियन्ता,  राजीव कुमार अग्रवाल अधीक्षण अभियन्ता, एस.के. गर्ग अधीक्षण अभियन्ता, योगेश कौशिक अधिशासी अभियन्ता, के.के. सारस्वत अधिशासी अभियन्ता,  गौरव कुमार अधिशासी अभियन्ता(मुख्यालय), अजय कुमार अधिशासी अभियन्ता,  प्रेमलता सिंह अधिशासी अभियन्ता, प्रेरणा सूद अधिशासी अभियन्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts