दहेजलोभियों का शर्मनाक कारनामा,दुल्हन करती रही इंतजार,चौखट पर नहीं आई बारात

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने के कारण दहेजलोभियों ने बारात लाने से इनकार कर दिया। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे सहित उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया, दूल्हे ने शादी में क्रेटा कार की डिमांड पूरी न होने पर शादी से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सराय रसूलपुर में शनिवार को जानसठ थाना क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा से बारात आने थी।

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के रसूलपुर दभेदी का है जहा आज मौ याकूब की बेटी की शादी थी। चितौड़ा निवासी अमीर आलम के साथ शादी होनी थी, लेकिन शादी के एंड वक्त में दूल्हे व उसके परिजनों ने बारात लाने से इंकार कर दिया। लड़की वालो को खबर लगी तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। लाखो का खर्च, खाना, सजावट, टेंट और मेहमान सब धरे रह गए। लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हे ने दहेज में क्रेटा कार मांगी थी लेकिन लड़की के घर वालो ने वेगनार खरीद ली थी।

इसी से नाराज़ दूल्हे ने शादी से साफ इंकार कर दिया। बताया गया कि शादी से पहले ही शादी का बाकी सब सामान दूल्हे के घर भिजवा दिया गया था और आज बारात आनी थी मगर आखिरी वक्त में बरात लाने से मना कर दिया गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया।

दहेज की डिमांड की बात सामने आने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट की भी बात बताई जा रही है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दुल्हन पक्ष के परिजन वापस घर आए और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को देकर दहेजलोभियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts