किंग से लीक हुआ शाहरुख खान का लुक, ग्रे शेड में नजर आएंगे
मुंबई। किंग खान की अगली फिल्म का नाम भी KING है, और यह फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कई दशकों तक ऑडियंस को एंटरटेन करने के बाद भी आज वो बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। एक ही साल में बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर हिट देने के बाद शाहरुख ने साबित कर दिया है कि बॉलीवुड के असली बादशाह वही हैं। फिल्म से उनका लुक अनऑफिशियली सामने आ गया है।
सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी होगी। इससे पहले सुहाना फिल्म 'आर्चीज' में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर गॉसिप्स हैं कि शाहरुख खान फिल्म किंग में ग्रे शेड रोल प्ले करते नजर आएंगे और फिर एक बार उनका रोमांटिक कम एक्शन अवतार दर्शकों को देखने मिलेगा। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें शाहरुख खान को व्हाइट बियर्ड के साथ देखा जा सकता है। तस्वीरों में शाहरुख चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं।
वायरल तस्वीरों में शाहरुख खान की आंखों पर काला चश्मा देखा जा सकता है और उनकी सफेद दाड़ी काफी फैसिनेटिंग लग रही है। शाहरुख खान के बाल भी आधे काले और आधे सफेद दिखाई पड़ रहे हैं। शाहरुख खान हमेशा की तरह इस लुक में भी हुडी पहनकर अपने लुक को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वाकई फिल्म किंग में यह शाहरुख खान का लुक होने वाला है तो ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले इसे लीक हुई बड़ी खबर माना जा सकता है। हालांकि यह ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts