मोदी गारंटी से हर काम संभवः सीएम योगी

मथुरा से शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान
 प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया संबोधित
मथुरा (एजेंसी)। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार को तीर्थनगरी मथुरा पहुंचे और प्रबुद्धजन सम्मेलन से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। उन्होंने ब्रजवासियों को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने मोदी की गारंटी का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी की गारंटी से हर काम संभव है।
बताते चलें कि भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद हेमा मालिनी को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सम्मेलन से पहले सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाकर दर्शन करके पूजा-अर्चना की। श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के बाद वह प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे। वह प्रबुद्धजनों को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि आज से पांच हजार वर्ष पहले इसी ब्रज में श्रीकृष्ण ने अपनी लीला रचाई। उस लीला की साक्षी बनीं थीं यमुना मैया। आज यमुना की गंदगी को देखकर दुख होता है। इसे दूर करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज ब्रज क्षेत्र में विकास हो रहा है। यह काम आपकी लोकप्रिय सांसद हेमा मालिनी के द्वारा संसद में जो आवाज गूंजी थी, उसके द्वारा ही संभव हो पाया है। उन्होंने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में कॉरिडोर की भी चर्चा की। उन्होंने मोदी की गारंटी का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी की गारंटी से हर काम संभव है।
सीएम ने लोगों को बताया मोदी का मतलब
कहा कि मोदी का मतलब है लोगों के सिर पर छत, मोदी का मतलब है लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ, मोदी का मतलब है हर घर शौचालय, मोदी का मतलब है गरीब, शोषित, वंचित का विकास। इसके बाद उन्होंने लोगों से पूछा कि आप सभी लोग सहमत हैं न। लोगों ने कहा हां। इसके बाद उन्होंने बांकेबिहारी के जयकारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts