नायब सरकार ने विश्वास मत जीता, ध्वनि मत से हुआ फैसला
चंडीगढ़,एजेंसी। भाजपा ने हरियाणा में सरकार का चेहरा बदलकर एक बड़ा दाव खेला है। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए और 11वें मुख्यमंत्री बने। सीएम सैनी ने आज राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। जिसमें वह अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। इसी दिन विधानसभा के नये स्पीकर का भी चुनाव हो सकता है। हरियाणा में अचानक बदले नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम में मनोहर लाल और उनकी पूरी कैबिनेट ने मंगलवार को एक साथ अपना इस्तीफा दिया था। जिसके बाद जजपा समर्थन वाली सरकार गिर गई।
दोपहर बाद हुई भाजपा की विधायक दल की मीटिंग में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री के लिए चुना गया। इस प्रकार से करीब हरियाणा में पिछले साढ़े चार साल से चला आ रहा भाजपा व जननायक जनता पार्टी का राजनीतिक गठबंधन भी टूट गया।हरियाणा विधानसभा में सरकार ने विश्वास मत हासिल किया। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी नए मुख्यमंत्री को बधाई।
मुख्यमंत्री सैनी ने सदन में बैठे पूर्व सीएम मनोहर लाल के कामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार के सोच ईमानदार और काम दमदार रही है। मनोहर की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज नहीं फकीर हैं, मनोहर लाल जी देश की तकदीर हैं।
हरियाणा विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जेजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहली बार सुना है कि कोई पार्टी व्हिप जारी कर रही है वोटिंग के समय अनुपस्थित रहना है। उन्होंने आगे कहा कि ये मिले हुए हैं इससे साफ होता है। उन्होंने स्पीकर से कहा कि सीक्रेट वोटिंग कराओ नहीं तो चलते हैं। स्पीकर ने जवाब में कहा कि इसका प्रोविजन नहीं है।
कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि निष्पक्ष तौर पर नौकरियाँ देने की परिपाटी हमने शुरू की थी। शर्मा ने आगे कहा कि कहा कि जो काम मनोहर के नेतृत्व में हुए हम सब उनको आगे लेकर जाएंगे।
रंजीत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करता हूँ। अप्रैल में लोकसभा चुनाव आ रहा है इनकी टिकट लेने के लिए लोग तैयार नहीं है। सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
राव दान सिंह ने कहा कि या दल बदल की स्थिति हो या अन्य स्थिति तब हम मान सकते हैं विश्वास मत लाने का फैसला। 11 मार्च को प्रधानमंत्री ने काफी सराहना की थी। उसके बाद अचानक स्थिति बदली इसके पीछे कुछ कारण जरूर रहे होंगे।राव दान सिंह ने कहा कि बीजेपी ने पहले भी चार जगह ऐसा बदलाव देखा है। जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने के पीछे की मंशा क्या है इसको भी जनता जानती है। अब मुख्यमंत्री बदले या गठबंधन तोड़े वो जादू नहीं चलने वाला है।
इस शब्द पर नयनपाल रावत ने आपत्ती जताई। जिसके बाद शर्मा ने अपने शब्द वापस ले लिए लेकिन नयनपाल रावत ने कहा ये हुड्डा कि सरकार नहीं जहां हजका के विधायक खरीदकर सरकार बनाई थी।
इस बात पर सदन में विपक्ष के विधायक खड़े हो गए और उसके बाद सदन में काफी हंगामे का माहौल बना रहा। मंत्री कंवरपाल गुर्जरबोले पूरा हरियाणा जानता है इस बात में क्या संदेह है। भूपेन्द्र हुड्डा खडे हुए बोले ,लोग जानते हैं मैं बोलकर पोल खोलूं अभी? बीच में किसी तरह स्पीकर ने मामला शांत कराया।
कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादियान ने मुख्यमंत्री द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर गुप्त मतदान करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि अगर गुप्त मतदान कराया जाता है तो सत्ता पक्ष के पांच विधायक भी सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे।नायब सैनी को सीएम बनाने के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका डाली गई है। जिसमें सैनी पर आरोप है कि नियुक्ति नियमो के खिलाफ हुई है। वर्तमान में हरियाणा विधानसभा के 90 सदस्य हैं अगर मुख्यमंत्री सदन में उपस्थित होते हैं तो संख्या 91 हो जाती है। हाई कोर्ट से आग्रह किया गया कि सैनी की नियुक्ति को रद्द किया जाए।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया है। जजपा के चारों विधायको के साथ ही निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी सदन से बाहर गए।विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए स्पीकर ने दो घंटे का समय किया निश्चित किया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष को बोलने के लिए एक-एक घंटे का समय मिलेगा।जजपा विधायक जोगीराम सिहाग और देवेंद्र बबली के अलावा ईश्वर सिंह और रामकुमार गौतम भी सदन में मौजूद हैं। जजपा के कुल 10 विधायकों में से चार विधायक सदन पहुंचे।हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है। जननायक जनता पार्टी द्वारा व्हिप जारी किए जाने के बावजूद सदन में जजपा विधायक जोगीराम सिहाग और देवेंद्र बबली पहुंचे हैं।
फ्लोर टेस्ट से पहले हरियाणा के राज्य मंत्री जेपी दलाल का कहना है कि सीएम नायब सैनी आज फ्लोर टेस्ट का सामना करेंगे। मुझे विश्वास है कि वह विश्वास मत जीतेंगे क्योंकि वह जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। जेजेपी लड़ना चाहती है। लोकसभा चुनाव में अकेले। जेजेपी के समर्थन के बिना भी हमारी बहुमत की सरकार है।
No comments:
Post a Comment