ऑटो में महिलाओं को बिठाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार की देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें ऑटो में महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और लूट का सामान भी बरामद किया गया।

कार्यवाहक एसीपी साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो लुटेरे को मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाश सिर्फ महिलाओं को ही टारगेट करते थे। महिलाओं को ऑटो में बैठाते थे और मौका मिलते ही लूटपाट करते थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम चौकी हिंडन पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो गाजियाबाद की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसे रूकने का इशारा किया गया। लेकिन, चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। इसी बीच ऑटो सवार ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश के पैर में गोली लगी।

गिरफ्तार बदमाशों में अमीर लोनी थाना का हिस्ट्रीशीटर है। दूसरे बदमाश का नाम नदीम है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, नगदी समेत गहने बरामद किए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts