अप्रैल से जनवरी माह तक 4453 महिलाओं  ने करायी नसबंदी 

  28913 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन केा अपनाया 

    मेरठ। परिवार नियोजन के प्रति जनपद की महिलाएं जागरूक हो रही है। यह बात हम नहीं कर रहे है। बल्कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकडे कह रहे है। शहर के साथ ग्रामीण महिलाओं में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ी है। 

 परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डा कांति प्रसाद ने बताया कि जनपद में चलाए जा रहे परिवार नियोजन के अभियान में का लाभ महिलाओं को मिल रहा है । शहरी क्षेत्र के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र में  परिवार के नियोजन के प्रति महिलाओं की जागरूकता बढ़ रही है।  उनहोंने बताया अप्रैल से जनवरी 2024 तक4453 महिलाओं ने नसंबदी कराया है। जबकि परिवार काे सिमित रखने के लिए  143  पुरुषों  नसबंदी करायी है। 9706  महिलाओं ने प्रसव पश्चात आईयूसीडी केा अपनाया है। 14502 महिलाओं ने आईयूसीडी को अपनाया हेै। अंतरा 28913 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन केा अपनाया है। उन्होंने बताया परिवार नियोजन की सुविधा स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध करायी जा रही है। देहात की सीएचसी पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।  उन्होनें बताया परिवार नियोजन के लिय समय-समय पर विभाग ओर से कैंपों को आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आशा, एएनएम द्वारा भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं व पुरूषाें को परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts