गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए किसानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

कहा- कोल्हू और मिल का रेट बराबर, डीजे बजाने पर पुलिस से नोकझोंक

मेरठ। गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में डीजे बजाने को लेकर ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से कहा सुनी भी हो गई। किसी तरह प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी हैं।



भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। सैकड़ो कार्यकर्ताओं की तादाद में इकठ्ठा हुए किसानों ने ट्रैक्टर व गाड़ियों में सवार होकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी दीपक मीणा को सौंपा।

किसान नेता का कहना है कि सरकार द्वारा गन्ना पेराई सत्र 2023-24 के गन्ना मूल्य का निर्धारण अभी तक नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 25 सितंबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधि मंडल से मिलकर गन्ना मूल्य में वृद्धि किए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक किसानों के गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई है जिसको लेकर तमाम किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री से गन्ना मूल्य ₹400 प्रति कुंतल किए जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts