संसद का बजट सत्र

- श्रेष्ठ भारत की खुशबू से महका नया संसद भवनः राष्ट्रपति
नई दिल्ली (एजेंसी)।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि नए संसद भवन में "श्रेष्ठ भारत" की खुशबू है और यह भारत की संस्कृति और सभ्यता की महिमा को दर्शाता है। नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पिछला साल देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला रहा है।
नए संसद भवन में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति का यह पहला संबोधन था। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन का निर्माण अमृत काल की शुरुआत में किया गया था जो कि 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का काल है। राष्ट्रपति ने कहा, "नए संसद भवन में श्रेष्ठ भारत की खुशबू है और यह भारत की संस्कृति और सभ्यता की महिमा को दर्शाता है। इसमें हमारी लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं का सम्मान करने की प्रतिज्ञा है।"
गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र बुधवार को शुरू हुआ और यह वर्तमान लोकसभा का आखिरी सत्र होगा क्योंकि इस साल अप्रैल-मई में आम चुनाव होने की संभावना है। बजट सत्र से पहले, शीतकालीन सत्र के दौरान "नियमों के उल्लंघन" के लिए निलंबित किए गए विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी और संसद का बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts