पार्षद मारपीट कांड

 फूट-फूटकर रोईं बीजेपी  महिला पार्षद

 कलक्ट्रेट में पार्षद मारपीट कांड पर प्रदर्शन का लगाए  नारे 

अपनी ही सरकार में महिलाओं ने महिलाओं की सुनवाई न होने का लगाया आरोप 

जाति सूचक शब्द नहीं सहेंगेमहिलाओं का अपमान नहीं सहेंगे

मेरठ।  गत 30 दिसंबर को नगर निगम बोर्ड की बैठक के दौरान मारपीट प्रकरण समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है।  बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं के साथ महिला मोर्चा की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने पुलिस, प्रशासन पर महिलाओं की सुनवाई न करने का आरोप लगाया। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन दोषियों पर चुप्पी साधे है। कोई एक्शन नहीं हो रहा है।प्रर्दशन के बीच ही महिला पार्षद फूट-फूटकर रोने लगीं।

उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में विपक्षी पार्षदों ने महिला पार्षद से बदतमीजी की है। प्रदर्शन के बीच ही महिला पार्षद फूट-फूटकर रोने लगीं। अपनी ही सरकार में महिलाओं ने महिलाओं की सुनवाई न होने का आरोप लगाया।

भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं 'नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में' का नारा लगाते हुए पैदल कलक्ट्रेट पहुंचीं। हाथों में 'जाति सूचक शब्द नहीं सहेंगे।महिलाओं का अपमान नहीं सहेंगे...' जैसी तख्तियां लेकर महिलाओं ने महिला सम्मान का नारा लगाया। डीएम दीपक मीणा को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि बसपा-सपा के जिन पार्षदों ने सदन में भाजपा पार्षद रेखा से अभद्रता की, उन पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।महिला मोर्चा ने मांग रखी कि पार्षद पवन चौधरी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर महिला पार्षदों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।मोर्चा की महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगी। इस दौरान एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल, पूजा बंसल, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा, पार्षद रेखा सिंह, बबीता खन्ना, सुनीता प्रजापति, रेशमा सोनकर, अनीता विधार्थी, विमला देवी, मिनाक्षी भराला, दीपिका शर्मा, कविता राही आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

बता दें कि नगर निगम प्रकरण में लगातार चार दिन तक महानगर पदाधिकारी पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन विपक्षी पार्षदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि बोर्ड बैठक में विपक्षी पार्षदों ने महिला पार्षदों के साथ अभद्रता की है।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts