टैंक का पार्ट चोरी करते हुए सैन्य क्षेत्र से 8 तमिल महिलाएं गिरफ्तार

 सेना के जवानों ने पूछताछ के बाद पुलिस को सौंपा

मेरठ।सोमवार को आर्मी एरिया में टैंक के पार्ट्स चोरी कर रही 8 तमिल महिलाओं को जवानों ने पकड़ा है। उनके पास से टैंक के कीमती पार्ट्स बरामद हुए हैं। उनसे पूछताछ के लिए आर्मी के जवानों को तमिल में बात करने वाले जवानों को बुलाना पड़ा, इसके बाद आर्मी की टीम ने महिलाओं से पूछताछ करने के बाद सिविल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी महिलाओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

लाल कुर्ती थाना के आरवीसी ट्रेनिंग सेंटर के पास आर्मी का टैंक रखा हुआ हैं। यह टैंक वे होते हैं, जिनका समय पूरा हो जाता है। इसके बाद कैंट क्षेत्र की शोभा बढ़ाने के लिए आर्मी टैंक को अपने क्षेत्र में खड़ा कर देती हैं। रविवार रात आर्मी के जवान गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा की संदिग्ध महिला टैंक के अंदर से निकल रही हैं। आर्मी जवान ने टैंक के अंदर से निकल रही महिलाओं से पूछताछ की, लेकिन तमिल में बात करने की वजह से जवान को कुछ समझ में नहीं आया। जिसके बाद जवान ने आर्मी की क्यूआरटी टीम को सूचना दी। उन्होंने महिलाओं को हिरासत में ले लिया। उनके पास से टैंक के पार्ट्स बरामद किए।

टैंक के पार्ट्स चोरी करने वाली महिलाएं तमिल में बात कर रही थी। जिस वजह से उनकी बात समझने के लिए आर्मी के अधिकारियों को तमिल समझने वाले जवानों को बुलाना पड़ा। उन्होंने रविवार रात में महिलाओं से पूछताछ की, इसके बाद उन्हें सोमवार सुबह लाल कुर्ती पुलिस के हवाले कर दिया।

टैंक से पार्ट्स चोरी कर रही महिलाएं क्रॉस कंट्री के पास देखी गई है। जिनकी फोटो आर्मी के जवानों के पास है। आर्मी टीम ने महिलाओं को रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया। आर्मी के जवानों ने महिलाओं के पास से टैंक के पार्ट्स काटने वाले औजार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि टैंक का लोहा बेहद मजबूत होता है कि लोहे का उपयोग हथियार बनाने में भी किया जा सकता है।

एएसपी कैंट आदित्य बंसल ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके पास आर्मी टैंक के पार्ट्स मिले हैं। महिला कहां रहती हैं और कैसे आर्मी एरिया में पहुंची। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि महिलाओं से पूछताछ करने पर पता चला है कि वे आसपास के एरिया में कूड़ा बीनने का काम करती हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts