कासिम सुलेमानी की कब्र के पास दो बड़े धमाकों में 70 से ज्यादा लोगों की मौत, 170 घायल

 बगदाद, एजेंसी। ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास दो विस्फोटों की खबर आ रही है। इस दौरान 70 से ज्यादा लोगों के मारे जाने और 170 लोगों के घायल होने की आशंका भी जताई जा रही है। बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी हवाई हमले में शीर्ष ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। इसी लिए बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक के बाद एक दो बड़े धमाके हुए।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पहला धमाका साहेब अल-जमान मस्जिद के पास हुआ। इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरा विस्फोट भी हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर धुएं का अंबार देखा गया। थोड़ी ही देर में इलाका मृतकों और घायलों से पट गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। यह वही स्थान है, जहां कासिम सुलेमानी को दफनाया गया था।

दावा किया गया कि कासिम सोलेमानी की कब्र के पास धमाके हुए। हालांकि, विस्फोट के कारण के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। विस्फोटों के बाद मची भगदड़ में भी कई लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts