मोटे अनाज से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता का आयोजन
 मेरठ । शुक्रवार को इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज एल.ब्लॉक शास्त्री नगर में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स द्वारा कमांडिंग अधिकारी कर्नल महेश कुमार चौहान एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर रिजु राज के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के अंतर्गत मोटे अनाज से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
 जिसमें कैडेट्स द्वारा विभिन्न मोटे अनाजों से निर्मित व्यंजन प्रस्तुत किए गए जैसे अलसी के लड्डू, कुट्टू के आटे की पकौड़ी बाजरे की खिचड़ी बाजरे के पराठे तिल के लड्डू मक्का के अंदर से काले चने की चाट मटरा की चाट इत्यादि व्यंजनों को कैडेट्स ने अपनी प्रतियोगिता में शामिल किया विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर मृदुला शर्मा  ने कैडेट्स को मोटे अनाज के क्या.क्या गुण  है तथा इसको खाने से क्या लाभ होता है इसके बारे में जानकारी दी विद्यालय प्रवक्ता  वंदना सिंह ने मंच संचालन किया एवं कार्य संयोजिका रही और पोषक तत्वों के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया लेफ्टिनेंट डॉक्टर अंबिका देवी ने बताया कि मोटे अनाज के अंतर्गत  बाजरा रागी कुट्टू कंगनी समां के चावल इत्यादि अनाजों को शामिल किया जाता है यह अनाज ग्लूटेन फ्री होने के साथ.साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी होते हैं  इसको खाने से वजन कंट्रोल होने के साथ.साथ डायबिटीज का खतरा भी नहीं रहता है कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रवक्ता वंदना सिंह का विशेष सहयोग रहा । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts