सोमदत्त विहार में चला सफाई अभियान         

मेरठ । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पहले "स्वछता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत आज  1 अक्टूबर समय सुबह 10 बजे सोमदत्त विहार सोसाइटी में  गंदगी वाली जगहों पर सफाई अभियान चलाया । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती से एक दिवस पूर्व देशभर में आज श्रमदान किया  गया है। जिसके चलते आज गढ़ रोड स्थित सोमदत्त विहार सोसाइटी में भी श्रमदान अभियान चलाया गया। 

इस सफाई अभियान के अंतर्गत सोसाइटी स्थित रामेश्वरम पार्क, पंचवटी पार्क एवं त्रिदेव पार्क में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें कॉलोनी के सभी लोगों ने सहयोग किया। इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले मास्टर विधान शर्मा को कॉलोनी के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष ई शक्ति सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, रोहतास सिंह, दीपक सिंह, पंकज, पवन गुप्ता, ओपी घनसनी, नीरज तोमर, जी के अग्रवाल, कुमुद त्यागी, डॉक्टर स्वामी, डॉक्टर नागेंद्र सिंह, अरविंद त्यागी, पीके राय, सत्येंद्र सिंह, आर पी पाल, पी के तोमर, सत्येंद्र चौधरी, सुभाष अरोड़ा, रमेश शर्मा, संजीव, विनोद चौहान, अचला , सुनीता सिंह, मनोरमा सिंह, अरविंद त्यागी,  जगमोहन शर्मा, अनंजय सिंह, विकास यादव, एवं समिति की वीडियो प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts