मजलिस से बुलाकर किया नेशनल हॉकी कोच पर जानलेवा हमला 

 मेरठ । थाना देहली गेट  क्षेत्र में चौडा कुंआ पर चल रही मजलिस से एक नेशनल हॉकी कोच काे बुलाकर उस पर जानलेवा हमला किया गया। घायल कोच को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोच ने कई को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। 

पटेल नगर निवासी तजम्मुल हुसैन जैदी रविवार को मजलिस के कार्य से ईमामबाडा चौडा कुआ गये थे। सुबह 11 बजे अजीमुल हसन सिरोही, अली , आबिद आदि ने उन पर फब्तिया कसनी आरंभ कर दी। जिसका विरोध करने पर वह उन्हें बाहर  बुलाकर ले गये। जहां पर उन्होंने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जाते समय वह उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। किसी तरह घायल अवस्था में उन्होंने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts