मंडी से घर लौट रहे आढ़ती को बदमाशों ने मारी गोली
बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम , मेरठ रेफर
मेरठ। बदमाशों को पुलिस को कोई खौफ नहीं रह गया है। सोमवार की सुबह आढ़त मंडी से लौट रहे आढ़ती को हस्तिनापुर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बाइक बदमाश वहां से फरार हो गये। घायल आढ़ती को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना सोमवार की सुबह की है। मवाना के मोहल्ला काबली गेट निवासी साजिद पुत्र रऊफ आढ़त मंडी में आढ़त का काम करता है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे आसपास साजिद अपने चाचा अख्तर के साथ घर वापस लौट रहा थाा। जैसे ही दोनो हस्तिनापुर रोड पर मंडप के पास पहुंचे तभी दो बाइकों पर सवार होकर आये चार युवकों ने रोककर मारपीट करनी आरंभ कर दी। जब साजिद ने इसका विरोध किया तो उनमे से एक युवक ने साजिद पर गाेली चला दी। जो उसकी जांघ पर जाकर लगी। गोली लगते ही साजिद गश खाकर जमीन पर गिर गया। चाचा ने घटना की जानकारी 112 पर फोन करने के साथ थाना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने साजिद को उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है गोली मारने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। शुरुआती तौर पर पुलिस आपसी रंजिश मान कर चल रही है।


No comments:
Post a Comment