रैपिडएक्स का पिलर गिरने से तीन कर्मचारी घायल
सरिया से बने ढांचे को जेसीबी से खड़ा कर रहे थे, रस्सा टूटने से हादसा
मेरठ। दिल्ली रोड पर शनिवार देर रात रैपिडएक्स रेल के निर्माण पिलर का ढांचा गिरने से करीब तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
परतापुर बायपास पर रैपिडएक्स का पिलर तैयार किया जा रहा था। देर रात सरिया से बने ढांचे को कर्मचारी जेसीबी मशीन द्वारा खड़ा कर रहे थे, इसी दौरान रस्सा टूटने के कारण हादसा हो गया और क्रेन लडखड़ा कर गिर गई। ढांचा गिरने से तीन कर्मचारी ढांचे की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह गंभीर रूप से घायल बंगाल के सिल्लीगड़ी निवासी रवि और अख्तर सहित लाल मोहम्मद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां रवि की हालत को गंभीर देखते हुए उसे सुभारती के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं आसपास के लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान रस्सा टूटने के कारण क्रेन लड़खड़ा गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने दो पक्षों में विवाद चल रहा था। एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
No comments:
Post a Comment