मिर्जापुर को सीएम योगी ने दी 202 करोड़ की सौगात
606 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
मिर्जापुर (एजेंसी)।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे औरलालगंज के मिलिट्री ग्राउंड में दो सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पणों व शिलान्यास किया। इसके साथ ही कई योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने 306 लाख रुपये से निर्मित 17 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का लोकार्पण किया। साथ ही 419 30 लाख रुपये से 172 विद्यालयों की चहारदीवारी के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।
इससे पहले सीएम ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10:51 पर मोती झील स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से वह कार द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। वहां पर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वे दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर में चले गए। उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ आम श्रद्धालु से भी मिले। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने उत्कृष्ट कार्य करने वालीं 10 महिलाओं को 'विंध्य शक्ति सम्मान' एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट का भी वितरण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि भारत महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ रहा है। आजादी के 70 वर्षों के बाद पहली बार लगा कि महिला भी राजनीति के एजेंडे का प्रमुख हिस्सा हैं। देश की नई संसद बनने के बाद पहले ही सत्र में देश के आधी आबादी की मांग को आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री के संकल्प कें स्वरूप महिलाये संसद और विधान सभा मे चुन कर जाए यह प्रधानमंत्री ने पूरा किया। क्या कोई सोच सकता था कि माँ विंध्यवासिनी धाम में इतना भव्य कॉरिडोर बनेगा।कोई सोच सकता था कि यहां मेडिकल और हर घर नल जल योजना की सुविधा मिलेगी। यहां माँ विंध्यवासिनी के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण होगा।
सीएम ने कहा कि मिर्ज़ापुर में विंध्य विश्व विद्यालय का निर्माण किया जायेगा।जमीन तय करिये हम लोग यहाँ शिलान्यास करने आयेंगे। आगे कहा कि चेरो, कोल, मुसहर जो अनुसूचित जाति के है और उन्हें पीएम आवास नहीं मिला है तो उन्हें मुख्यमंत्री आवास मिलेगा। हमारी सरकार ने यह तय किया है। उत्तर प्रदेश पुलीस में पहले 10 हजार महिलायें थी।अब 40 हजार महिलाये पुलिस बल में काम कर रही है। पीएम स्वामित्व योजना में पचहत्तर लाख परिवार में जमीन की मालकिन महिलाएं बन चुकी हैं।
No comments:
Post a Comment