भारत को छठे दिन शूटिंग में मिले दो स्वर्ण और दो रजत

 टेनिस में साकेत-रामकुमार ने जीता सिल्वर

हांगझोऊएजेंसी । एशियाई खेलों का शुक्रवार (29 सितंबर) को छठा दिन है। भारत को छठे दिन शूटिंग में चार पदक मिले हैं। टेनिस में एक रजत हासिल हुआ। इससे पदकों की कुल संख्या अब 30 हो गई है। इससे पहले खेलों के पांचवें दिन तक भारत छह स्वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्य के साथ पांचवें पायदान पर रहा था। अब भारत के आठ स्वर्ण, 11 रजत, 11 कांस्य हो गए।

शूटिंग में भारत को आज दो पदक और मिले। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। वहीं, ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। पाकिस्तान की किश्माला तलत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पलक ने 242.1 और ईशान ने 239.7 का स्कोर किया। वहीं, किश्माला ने 218.2 का स्कोर किया। ईशा का यह प्रतियोगिता में चौथा पदक है।

 अद्वैत तैराकी के फाइनल में पहुंचे

तैराकी में पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में अद्वैत 2:03.01 सेकंड का समय लेकर कुल मिलाकर सातवें स्थान पर रहे। वह शाम 5:26 बजे होने वाले फाइनल में पहुंच गए हैं।

रामकुमार और साकेत को रजत पदक से करना पड़ा संतोष

टेनिस के पुरुष युगल स्पर्धा में भारत को एक रजत पदक मिला है। साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी फाइनल में हार गई। दोनों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। साकेत और रामकुमार को चीनी ताइपे के जेसन और यू-हसिउ ने मिलकर सीधे सेटों में हरा दिया।

 सिंधु की सनसनीखेज हार

थाईलैंड के खिलाफ महिला टीम इवेंट में पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें पोर्नपावी चोचुवोंग ने तीन गेम तक चले मुकाबले में हरा दिया। सिंधु यह मैच 21-14, 15-21, 14-21 से हार गईं। भारत अब थाईलैंड के खिलाफ मैच में 0-1 से पीछे हो गया है।

 शूटिंग में आया सोना

शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह, स्वप्निल और अखिल की तिकड़ी ने कमाल कर दिया। तीनों ने मिलकर 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। तीनों मिलकर 1769 का स्कोर किया। चीन के लिंशू, हाओ और जिया मिंग की जोड़ी को रजत पदक मिला। वहीं, कोरिया के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत को रजत

शूटिंग में भारत को एक और पदक मिला है। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत ने रजत पदक जीत लिया। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ईशा सिंह, पलक और दिव्या ने कमाल कर दिया। तीनों ने देश को एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण का 26वां पदक दिलाया। ईशा सिंह, पलक और दिव्या की टीम 1731-50x के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की रैंक्सिंग, ली और नान की जोड़ी ने स्वर्ण पर कब्जा किया।

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts