राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता

मेरठ।  शुक्रवार को भारत विकास परिषद शास्त्री नगर शाखा मेरठ का आई एम ए सभागार में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता ;हिंदी एवं संस्कृतद्ध में आयोजित की गई। शहर के 8 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सीजी डीएवी पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर मेरठ  ने प्रथम सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल मेरठ ने द्वितीय मेरठ गर्ल्स पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर मेरठ एवं बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर मेरठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा सुधांशु शेखर प्रधानाचार्य के एल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाने पर शाखा द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सचिव राकेश बिंदल महिला संयोजिका रंजना करियाना द्वारा किया गया। विजय जंडियाला मेजर एसपी गौड़ राजकुमार अरोरा  पीएन पालीवाल मुकेश शर्मा व अन्य सदस्यों का सानिध्य प्राप्त हुआ। हस्तिनापुर प्रांत एवं जिला पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts