आज आईटीआई मैदान में आएंगे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, डिप्टी सीएम के आने पर संशय
पश्चिमी यूपी के मेरठ की रैली से होगा आगाज
मेरठ।लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिमी यूपी में अपनी जड़ें मजबूत करने के लए आरपीआई, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया मेरठ में आज बड़ी रैली करने जा रही है। आईटीआई के मैदान पर आरपीआई की जनअधिकार रैली है। पिछड़ा वर्ग के उत्थान का संदेश देने के लिए यह रैली रखी गई है। रैली में केंद्रीय मंत्री और आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले स्वयं संबोधन देंगे। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। डिप्टी सीएम के रैली में आने पर अभी संशय है। रैली के मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित तमाम दिग्गजों की मौजूदगी में पिछड़ों के अधिकारों, न्याय और हकों की बात होगी।
महाराष्ट्र के नेता रामदास अठावले यूपी में जो रैलियां करने जा रहे हैं। उसका आगाज पश्चिमी यूपी के मेरठ से होगा। मेरठ के आईटीआई मैदान में रैली होगी। इसके मंच पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल सहित अन्य भाजपा नेता होंगे। साथ ही पूरे वेस्ट यूपी से पिछड़े वर्ग की जनता को रैली में जुटाने का टार्गेट रखा गया है।
जन अधिकार रैली को करने के बड़े कारण हैं। मेरठ वेस्ट यूपी की सियासी राजधानी है। भाजपा अपने हर सियासी अभियान का आगाज वेस्ट यूपी से करती है, मानें तो पश्चिम की धरती को भाग्यशाली माना जाता है। वेस्ट यूपी में पिछड़ा वर्ग के 2 नेताओं ने हाल में भाजपा का दामन थामा है। जाट लगातार केंद्र में आरक्षण की मांग कर रहे हैं, उन्हें पिछड़ों के अधिकारों, हकों के बारे में जगाने के लिए इस रैली को किया जा रहा है। जिसमें खुद केंद्रीय मंत्री मंच पर होंगे।दरअसल, इस जन अधिकार रैली के बहाने भाजपा की नजर पश्चिमी यूपी के 37.53% ओबीसी वोटर पर है, जो 2014 की तरह 2024 में वेस्ट यूपी में भाजपा को बड़ा सहारा दे सकता है। इनका वोट हासिल कर भाजपा 2014 की तरह एक बार फिर लोकसभा का मैदान फतह करने की प्लानिंग में है। पश्चिमी यूपी में जन अधिकार रैली के पीछे पिछड़ों की राजनीति के मायने समझते हैं।
No comments:
Post a Comment