चन्द्रयान पर सेमिनार का आयोजन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पी0जी0 काॅलिज, के भौतिक विज्ञान विभाग व स्वच्छ मेरठ फाउंडेशन के संयुक्त तत्ववधान द्वारा एक नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय चंद्रयान पर चर्चा रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 अनीता राठी ने की। कार्यक्रम का सफल आयोजन व संचालन भौतिक विज्ञान विभाग की प्रभारी डाॅ दीप्ति सक्सेना ने किया।
मुख्य अतिथि वक्ता वैज्ञानिक डाॅ चंद्रमोहन नौटियाल जी रहे। उन्होंने बच्चों को ग्रहों, उपग्रहों की स्थिति व उपस्थिति तथा साइकिल से राॅकेट के द्वारा कृत्रिम उपग्रहों की अंतरिक्ष तक का सफर की व्याख्या की तथा चंद्रयान के द्वारा भारत किन-किन चीजों का लाभ ले पाएगा इस पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने चंद्रयान की मशीनरी व क्रियानवयन विधियों का विस्तार में वर्णन किया। कार्यक्रम में इस्माईल, एसडी सदर कन्या विद्यालय, एस0एस0डी0 कन्या विद्यालय लालकुर्ती, आरजी इंटर, आरजीपीजी काॅलिज, एनएएस इंटर, एनएएस पीजी काॅलिज, ब्लाॅसम स्कूल आदि के विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में डाॅ दीप्ति सक्सेना ने फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज सिंघल, अजय गुप्ता, संजीव शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, विजय वीर, दीपक गुप्ता व सचिव ज्ञान प्रकाश गर्ग तथा समस्त शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। प्रेस प्रवक्ता प्रो दीपा त्यागी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया व शुभाशीष प्रदान किया।
No comments:
Post a Comment