लखनऊ में दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया

 साले से हुई थी आखिरी बातचीत
लखनऊ (एजेंसी)।
लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ने बुधवार सुबह अपने आवास पर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज से पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया। लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले ही दरोगा ने दम तोड़ दिया। लोगों ने आनन-फानन पुलिस को मामले की जानकारी दी। इससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से कन्नौज तिर्वा के सिल्सरा गांव निवासी दरोगा ज्ञान सिंह लखनऊ की न्यू हैदराबाद कालोनी में रहते थे। वह पुलिस लाइन में तैनात थे।
घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। पुलिस लाइन में तैनात दारोगा ज्ञान सिंह (56) ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। उन्‍होंने कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनने के बाद कॉलोनी में रहने वाले उनके साथी दौड़ कर पहुंचे तो कमरे में उनका खून से लथपथ शव म‍िला। महानगर की न्यू हैदराबाद कॉलोनी में घटना की जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि खुद को गोली से उड़ाने से पहले उन्होंने अपने साले को फोन कर अंतिम संस्कार की तैयारी करने को कहा था। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts