दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश

- मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
नई दिल्ली (एजेंसी)।
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हुई। रविवार को बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। रविवार को बारिश होने से लोगों ने बारिश का लुत्फ लिया। जहां एक तरफ यमुना का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। वहीं, दूसरी ओर बारिश होने से एक बार फिर दिल्ली के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का मौसम बन गया है।
उधर प्रशासन द्वारा निचले इलाकों को खाली करने की घोषणा की जा रही है क्योंकि आज शाम 4 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया, जो 206.31 मीटर दर्ज किया गया।
कई दिनों की गिरावट के बाद रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर है। उधर, नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को निचले इलाकों में कई घर डूब गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts