सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव डा अरविंद राजभर ने सपा के अखिलेश यादव को कहा भस्मासुर
बाेले अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर के सर पर हाथ रखकर भस्म करना चाहा इसलिए दिया अखिलेश को तलाक , अभी सपा का 1 विकेट गिरा है ये सिलसिला जारी रहेगा
मेरठ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर के बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और पूर्व राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश सरकार डॉ अरविन्द राजभर आज मेरठ पहुंचे । इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भस्मासुर है ।
उन्होंने कहा कि जिस तरह शंकर भगवान ने तपस्या कर रहे हैं राक्षस को भस्मासुर का आशीर्वाद दिया था और वो राक्षस भस्मासुर का आशीर्वाद मिलने के बाद शंकर भगवान के पीछे पड़ गया था उसी तरह अखिलेश यादव जब त्राहिमाम चिल्ला रहे थे और उत्तर प्रदेश में उनका कोई सहारा नहीं बन रहा था और 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का सपना अखिलेश यादव खुली आंख से देख रहे थे और जब उनको कोई सहारा नहीं मिला तो ओमप्रकाश राजभर प्रकट हुए और ओमप्रकाश राजभर ने उनसे कहा क्या इच्छा है तुम्हारी तो अखिलेश यादव ने उनसे 2022 में अंतिम बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की बात ओमप्रकाश राजभर से कही थी और इसी वजह से ओमप्रकाश राजभर ने उनसे कहा था कि वो उनके साथ हैं और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और इसी वजह से हलधरपुर के मैदान में लाखों की भीड़ ओमप्रकाश राजभर के कहने पर जमा हो गई थी और इसी वजह से उत्तर प्रदेश की राजनीति का माहौल उन्होंने बदल दिया था और चुनाव के दौरान ही अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर के सर पर हाथ रखना चाहा क्योंकि ओमप्रकाश राजभर ही सबसे ताकतवर और मजबूत नेता हैं और अखिलेश यादव उन्हें समाप्त करना चाह रहे थे और इसीलिए ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को तलाक देते हुए उनसे अलग हो गए । उसके बाद भारतीय जनता पार्टी उनके पास आई और कहा कि वो उन्हें सहारा देगी और अखिलेश यादव को खत्म करने का काम करेगी । इस दौरान उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपने ही बड़े नेताओं के सर पर हाथ रखकर उन्हें खत्म करना चाहते हैं जोकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जमाने के नेता रहे हैं और उन्हीं के जमाने के नेताओं के सर पर हाथ रखकर उनसे अखिलेश यादव ने कह दिया है कि अब उनकी जरूरत उन्हें नहीं है । इस दौरान उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके मन में सिर्फ एक ही नारा है कि यह जवानी है कुर्बान । इस दौरान उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जाती है और इस बात की शिकायत खुद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनसे करते हैं । उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का अभी एक ही विकेट गिरा है और आने वाले दिनों में ये सिलसिला जारी रहेगा और बहुत सारे विकेट समाजवादी पार्टी के गिरेंगे ।
इस दौरान उन्होंने एनडीए बनाम इंडिया के मुद्दे पर कहा कि एनडीए का कुनबा बहुत मजबूत है और यूपी में इंडिया के साथ अखिलेश यादव जी हैं उनमें दम नहीं है और वो हारे हुए व्यक्ति हैं । उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव से पहले ही वो पराजित हो चुके हैं और इस बात को खुद अखिलेश यादव कह चुके हैं कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे और जिस पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए की अखिलेश यादव बात कर रहे थे । उनको इस बात का अच्छे से ज्ञान हो गया है की पीडीए कभी भी इंडिया यानी विपक्षी एकता के साथ नहीं जाएगा । उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की 33 सीटों पर बहुत मजबूत पकड़ है । उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश यादव अगर ओमप्रकाश राजभर जैसे मजबूत नेता को नहीं पहचान पाएंगे तो वो किसी भी गठबंधन को नहीं पहचान पाएंगे । उन्होंने कहा कि 2022 चुनाव में जैसा माहौल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने मिलकर बनाया था ऐसा माहौल उत्तर प्रदेश में दोबारा नहीं बन पाएगा । उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का लक्ष्य 2024 का नहीं है उनका लक्ष्य 2027 का है और इसीलिए वो सभी विपक्षी पार्टी को इकट्ठा करके 2027 का माहौल बना रहे हैं । उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर इस बात को पहले ही कह चुके हैं कि अखिलेश यादव ट्विटर के नेता है और जब अखिलेश यादव को ओमप्रकाश राजभर कि इस बात का एहसास हुआ तो वो बाहर निकलने लगे हैं । उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में एनडीए के साथ मिलकर वो 80 की 80 सीटों पर चुनावी जीत हासिल करके दिखाएंगे।


No comments:
Post a Comment