मणिपुर की घटना पर छात्र इकाई  आप के कार्यकर्ताओं ने काशी टोल पर  विरोध प्रदर्शन

  बोले प्रधानमंत्री की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया 

मेरठ। रविवार को काशी टोल प्लाजा पर छात्र इकाई आम आदमी पार्टी के युवा संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दूबे  जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यह मांग की गयी कि मणिपुर राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए । राज्य में शांति बहाल के लिए उचित और ठोस कदम उठाए जाए । महिलाओं के साथ घिनौना कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। 

आम आदमी पार्टी के युवा संघर्ष सीमित के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दूबे  जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि मणिपुर राज्य इस वक्त आंतरिक अशांति के बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है.।मणिपुर करीब 2 महीने से जल रहा है लगातार हिंसा के कारण मणिपुर एवं मणिपुर के लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है वही 60 हजार  से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं एवं करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई है इसके अतिरिक्त हिंसा ग्रस्त मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। बीते दिन मणिपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमा कर उनके साथ गैंगरेप किया गया। महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।  यह बात हैरानी पैदा करती है कि देश के एक राज्य में करीब 2 महीने से हिंसा जारी है लेकिन केंद्र सरकार मौन है प्रधानमंत्री की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया ।इस स्थिति पर नियंत्रण पाने में राज्य सरकार की नाकामी भी साफ दिखाई दे रही है। ऐसे माहौल में मणिपुर के नागरिकों की जिंदगी एक खतरनाक दौर से गुजर रही है।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से बाबा विक्रम जीत सिंह, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला उपाध्यक्ष हबीब अंसारी, जिला महासचिव जी एस राजवंशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरविंदर, जिला सचिव प्रीति चौधरी, जिला उपाध्यक्ष करण अग्रवाल, सरधना विधानसभा अध्यक्ष संजय गुप्ता, सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष इंतजार जी, हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष संदीप त्यागी ,फारूक किदवई, कृष्ण शर्मा,अमित शर्मा ,गजेंद्र,हेम कुमार,मनोज राणा, बंटी जाटव उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts