खेत गई महिला की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या

-इंचौली क्षेत्र के फिटकरी में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। थाना क्षेत्र के ग्राम फिटकरी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही सीओ सदर देहात देवेश सिंह, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचें। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या करने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के ग्राम फिटकरी गांव निवासी अशोक व उसकी पत्नी फूलसमुंद्री हर रोज सुबह सवेरे अपने खेत पर काम करने जाते थे। रविवार को अशोक सुबह सवेरे उठकर अकेला खेत पर चला गया और कुछ देर बाद उसकी पत्नी फूलसमुंद्री (35) खेत पर जाने को कहकर चली गई। दोपहर में ग्रामीणों ने फुलसमुंद्री का शव एक गांव निवासी के खेत में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने खेत पर जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या होने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
अशोक ने मृतका से किया था दूसरा विवाह
अशोक के अनुसार, फूलसमुंद्री उसकी दूसरी पत्नी है, जिससे दो लड़की हैं। उसके एक लड़के की कुछ वर्ष पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उसकी पहली पत्नी मुकेश देवी की भी मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उसकी छोटी बहन फूलसमुंद्री से उसकी शादी हुई थी। पहली पत्नी से एक बेटा है। वही  थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया, महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts