गठबंधन से घबराई भाजपा, 2024 में वापस जाएगी- अखिलेश यादव
मेरठ में विवाह समारोह में मीडिया से बात करते हुए बोले
मेरठ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान पांचली खुर्द में एक विवाह समारोह में शामिल हुए इसके बाद व राली चौहान व धनपुर गांव भी गये । जहां उन्होंने करंट से मारे गये मृतकों के परिजनों व धनपुर गांव में सडक हादसे में एक पारिवार के आधा दर्जन हादसे में शिकार के परिजनों से मुलाकात की उन्हें सांत्वना दी।
परतापुर हवाई अडडे से सपा के मुखिया अखिलेश यादव कार से पांचली खुर्द पहुंचे जहां सपा पदयात्री फुरकान के घर पर विवाह समारोह मे शिरकत की। पांचली में निकाह के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के नाम से भाजपा घबरा गई है। कौन नहीं चाहता कि इंडिया जीते। सब चाहते हैं कि इंडिया जीते। केवल भाजपा और आरएसएस नहीं चाहता कि इंडिया जीते। 2014 में आए थे 2024 में वापस जाएगी। उन्होंने कहा अगर बीजेपी के बडे नेता यह बात कहे तो नाम में क्या रखा है। तो भाजपा के स्टार्टअप ,मेक इन इंडिया तो वह क्या है। भाजपा को घबराहट इस बात की है। इस बार जनता यह तय करेगी। एक तरफ तो वो लोग दिखाई देंगे। जो भारत का व भारत के संविधान को बचाना चाहते है। भाजपा इस बात से घबराई हुई। भाजपा नफरत की राजनीति कर रहीहै। इसका ताजा उदाहरण मणिपुर है जो भारत की राजनीति के कारण जल रहा है। दो महिलाओं के सरेआम नग्न कर परेड कर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया है। इससे देश की छवि को खराब हुई है।
भाजपा। विपक्ष के नए गठबंधन इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) बनने के बाद पहली बार अखिलेश यादव मेरठ आए हैं।


No comments:
Post a Comment