मेरठ से ताल्लुक रखने वाले अतुल्य कौशिक को फोर्ब्स ने सूची में दिया स्थान
मेरठ। फोर्ब्स एशिया ने 2023 की 30 अंडर 30 क्लास में एड - टेक गेम चेंजर के रूप में मेरठ से ताल्लुक रखने वाले अतुल्य कौशिक को सम्मानजनक स्थान दिया। अतुल्य कौशिक इस साल फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया सूची में भारत के कुछ चुनिंदा सम्मानितों के बीच शामिल हैं।
प्लेसमेंट की तैयारी के लिए अग्रणी वेबसाइट, प्रेपिंस्टा के ऊर्जावान सह - संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतुल्य कौशिक ने सम्मान की नई ऊंचाइयों को स्पर्श किया है। फोर्ब्स एशिया ने 2023 की बहुप्रतीक्षित फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया क्लास में अतुल्य कौशिक को सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से ताल्लुक रखने वाले अतुल्य कौशिक इस साल फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया सूची में भारत के कुछ चुनिंदा सम्मानितों के बीच शामिल हैं।अतुल्य कौशिक ने कहा, “फोर्ब्स एशिया के 30 अंडर 30 द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए अद्भुत और रोमांचक अनुभव है।
No comments:
Post a Comment