अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान

तकनीकी खराबी से रातभर गायब रही बिजली, लोग हुए परेशान

बुलंदशहर: जनपद के खुर्जा के धरपा विद्युत उपकेंद्र पर तकनीकी खराबी के चलते आधे से अधिक शहर और देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रातभर प्रभावित रही। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर खराबी को ठीक करके विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

 सोमवार शाम अचानक 220 केवी उपकेंद्र धरपा पर तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते नगर के कालिंदी कुंज, पॉटरी सेंटर एरिया, तेलिया घाट विद्युत फीडर व देहात के हजरतपुर, झमका बाईपास व मामन विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी कॉलोनियों और दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गई। कुछ समय तो लोगों ने विद्युत आपूर्ति सुचारू होने का इंतजार किया, लेकिन आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। जिस पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन लगाने शुरू कर दिए और जानकारी जुटाई। बिजली नहीं आने के चलते घरों में लगे बैटरी इनवर्टर भी जवाब दे गए। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और रात भर उन्होंने इधर-उधर घूमते हुए गुजरी। इतना ही नहीं घरों में पीने के पानी के लिए भी लोग तरस गए। सुबह तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। खुर्जा विद्युत विभाग के एक्सईएन आशीष कुमार लाल ने बताया कि 220 धरपा विद्युत उपकेंद्र पर सीटी फटने के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिस से खुर्जा और देहात क्षेत्र के विद्युत फीडर से जुड़े गांव प्रभावित हैं। विद्युत आपूर्ति को जल्द बहाल किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts